World Updates: इमरान के जेल में तीन वर्ष पूरे होने पर पीटीआई करेगी विरोध प्रदर्शन
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने पांच अगस्त को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। यह प्रदर्शन उनके नेता के जेल में तीन साल पूरे होने के मौके पर किया जाएगा। इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन पांच अगस्त से शुरू होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक उनके नेता को रिहा नहीं किया जाता। इस दौरान देशभर में रैलियां निकाली जाएंगी। तीन वर्ष से जेल में बंद हैं इमरान खान इमरान खान (73) इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में एकांत कारावास में बंद हैं। उन्हें पांच अगस्त 2023 को इस्लामाबाद की एक निचली अदालत द्वारा तोशाखाना केस में भ्रष्टाचार का दोषी ठहराने के बाद गिरफ्तार किया था। उन्हें कई अन्य मामलों में भी गिरफ्तार किया गया और दोषी ठहराया गया, जिसकी वजह से वह लगातार जेल में हैं। पार्टी के महासचिव सलमान अकरम राजा ने अदियाला जेल के बाहर पत्रकारों से कहा, पांच अगस्त को खान के जेल में बंद होने के तीन साल पूरे हो जाएंगे। उन्होंने सरकार को पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं करने की चेतावनी भी दी।
#World #International #WorldNewsUpdates #Bangladesh #GazaWar #Israel #Pakistan #Us #Syria #Afghanistan #WorldNews #WorldUpdates #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 05:28 IST
World Updates: इमरान के जेल में तीन वर्ष पूरे होने पर पीटीआई करेगी विरोध प्रदर्शन #World #International #WorldNewsUpdates #Bangladesh #GazaWar #Israel #Pakistan #Us #Syria #Afghanistan #WorldNews #WorldUpdates #VaranasiLiveNews
