Noida News: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में कार्यशाला आयोजित

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देना और उनके भविष्य से जुड़े निर्णयों को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अलग-अलग व्यावसायिक क्षेत्रों, तेजी से उभरते करियर अवसरों और बदलती रोजगार प्रवृत्तियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुसार सही दिशा चुनने के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता विद्या मंदिर क्लासेज सेंटर हेड धीरेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

#Workshop #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 17:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Workshop



Noida News: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में कार्यशाला आयोजित #Workshop #VaranasiLiveNews