Jammu News: असंगठित श्रमिकों के बुढ़ापे की सुरक्षा पर जोर, पंजीकरण होगा तेज
- श्रम योगी मानधन योजना के तहत 85,954 श्रमिकों का पंजीकरण, मिशन मोड में अभियान चलाने के निर्देशजम्मू। प्रदेश में असंगठित श्रमिकों के भविष्य की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीकरण अभियान और तेज किया जाएगा। यह निर्देश श्रम आयुक्त चरणदीप सिंह ने शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में प्रदेश के सभी सहायक श्रम आयुक्त शामिल हुए।बैठक में बताया गया कि अब तक जम्मू-कश्मीर में 85,954 असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण योजना के अंतर्गत किया जा चुका है। श्रम आयुक्त ने प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि नामांकन बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्ययोजनाएं तैयार कर ली गई हैं और जमीनी स्तर पर गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि पंजीकरण अभियान को मिशन मोड में जारी रखा जाए और जागरूकता शिविरों, सूचना प्रसार गतिविधियों तथा असंगठित श्रमिकों से सीधे संवाद के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ा जाए। साथ ही अन्य विभागों और संबंधित पक्षों के साथ समन्वय बढ़ाकर पंजीकरण की रफ्तार तेज करने पर जोर दिया।श्रम आयुक्त ने बताया कि योजना के तहत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के असंगठित श्रमिक पंजीकरण करा सकते हैं। श 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर लाभार्थी को 3,000 रुपये प्रतिमाह की सुनिश्चित पेंशन का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि श्रम योगी मानधन योजना असंगठित श्रमिकों के बुढ़ापे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम पहल है।
#WorkersNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 24, 2026, 03:03 IST
Jammu News: असंगठित श्रमिकों के बुढ़ापे की सुरक्षा पर जोर, पंजीकरण होगा तेज #WorkersNews #VaranasiLiveNews
