Uttarakhand: सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत; कंपनी प्रबंधन पर सवाल
सिलक्यारा टनल में काम करते समय एक मजदूर की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। यह दुखद घटना 15 जुलाई की मध्य रात्रि 12:20 बजे हुई। मजदूर को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। चिन्यालीसौड़ स्थित सिलक्यारा टनल में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक मजदूर अचानक पत्थर की चपेट में आ गया। उसे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। कंपनी प्रबंधक ने तुरंत घायल मजदूर को सीएचसी नौगांव अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया। हालांकि, उसकी गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर झारखंड का निवासी था। जदूर टनल के भीतर अपने काम में थे लगे यह हादसा 15 जुलाई 2026 की देर रात करीब 12:20 बजे हुआ। मजदूर टनल के भीतर अपने काम में लगा हुआ था। अचानक ऊपर से एक बड़ा पत्थर गिरा और वह उसकी चपेट में आ गया। इस अप्रत्याशित घटना से टनल में मौजूद अन्य मजदूर भी सहम गए। ये भी पढे़ंप्यार की खौफनाक दास्तां:संबंधों की खींचतान ने ले ली आरती की जान; तनाव, विवाद और पारिवारिक कलह बनी मौत का कारण हादसे के तुरंत बाद कंपनी के कर्मचारियों ने घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। सीएचसी नौगांव में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कंपनी प्रबंधन ने तत्काल मृत मजदूर के परिजनों को घटना की सूचना दी है। अब आगे की आवश्यक कानूनी और सहायता संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Uttarkashi #DehradunNews #SilkyaraTunnel #UkNewsToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 09:37 IST
Uttarakhand: सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत; कंपनी प्रबंधन पर सवाल #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Uttarkashi #DehradunNews #SilkyaraTunnel #UkNewsToday #VaranasiLiveNews
