Sonipat News: रेलवे रोड पर डिवाइडर हटाने का काम शुरू, नए सिरे से होगा निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी गन्नौर। नगर पालिका ने रेलवे रोड पर बने डिवाइडर को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। डिवाइडर पर लगे पत्थर के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी। इससे वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। देवीलाल चौक से जीटी रोड तक जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही थी। करीब पांच वर्ष पहले इस डिवाइडर का निर्माण कराया गया था। समय के साथ यातायात का दबाव बढ़ने पर यह डिवाइडर समस्या का कारण बनने लगा। स्थानीय व्यापारियों व वाहन चालकों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सड़क पर पर्याप्त जगह नहीं बचने से दिनभर जाम की स्थिति रहती है। शिकायतों और मौके की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका ने डिवाइडर हटाने का निर्णय लिया। पालिका अभियंता राहुल मोर के अनुसार पुराने डिवाइडर को पूरी तरह हटाकर नई योजना के तहत कम चौड़ाई और बेहतर डिजाइन का डिवाइडर बनाया जाएगा ताकि सड़क की चौड़ाई बढ़ सके।कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि यातायात पूरी तरह बाधित न हो। स्थानीय लोगों ने नए निर्माण में गुणवत्ता और मजबूती सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस बार ऐसा निर्माण हो जो भविष्य में परेशानी का कारण न बने।बढ़ते यातायात को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए।

#WorkOnRemovingTheDividerOnRailwayRoadHasBegunAndWillBeDoneAfresh. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 19:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: रेलवे रोड पर डिवाइडर हटाने का काम शुरू, नए सिरे से होगा निर्माण #WorkOnRemovingTheDividerOnRailwayRoadHasBegunAndWillBeDoneAfresh. #VaranasiLiveNews