नोएडा: 15 रविवार बीते, एक भी दिन नहीं हुई रजिस्ट्री, हर रविवार खुल रहा रजिस्ट्री विभाग

शासन के आदेश के तहत शहरवासियों को राहत देने के लिए हर रविवार को कार्यालय खुलने का आदेश दिया गया। उम्मीद जताई गई कि जो कार्य दिवसों पर अपने दफ्तर या अन्य कारणों से रजिस्ट्री नहीं करा पाते हैं, वह छुट्टी की दिन यानी रविवार को भी अपनी रजिस्ट्री से जुड़े काम काज करा सकेंगे, लेकिन असल में 19 अप्रैल से अब तक 15 शनिवार और रविवार बीत गए, एक भी दिन रजिस्ट्री नहीं हो सकी। यह 16वां शनिवार है, जब रजिस्ट्री विभाग में काम काज ठप पड़ा है। नोेएडा बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने बताया कि वह शासन से आए हर रविवार को रजिस्ट्री कार्यालय खुलने के आदेश का विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के तहत जब से यह निर्णय लिया गया है, तभी से इसके विरोध मेंहैं। इसके चलते उन्होंने रविवार तो दूर, हर शनिवार को भी काम काज करना बंद कर दिया है। 19 अप्रैल से शहर में यह व्यवस्था रजिस्ट्रार विभाग में लागू भी हो गया, लेकिन तब से लेकर अब तक 15 शनिवार और 15 रविवार गुजर गए। 25 जुलाई को 16वांऐसा शनिवार है, जब रजिस्ट्री विभाग में काम काज बंद है। यानी करीब करीब एक महीना, लेकिन एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इसका सीधा असर राजस्व विभाग को लगा है। लगातार हो रहे वकीलों-डीड राइटर्स की हड़ताल के चलते अब विभाग को भी चिंता सताने लगी है। हालांकि इस मामले को लेकर रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों ने भी कई बार वकीलों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक वह उन्हें समझाने में असफल रहे।

#CityStates #Noida #NoidaNewsToday #NoidaHindiNews #NoidaPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 14:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




नोएडा: 15 रविवार बीते, एक भी दिन नहीं हुई रजिस्ट्री, हर रविवार खुल रहा रजिस्ट्री विभाग #CityStates #Noida #NoidaNewsToday #NoidaHindiNews #NoidaPolice #VaranasiLiveNews