Karnal News: महिला आयोग की सदस्य ने कॉलेज की जांचीं व्यवस्थाएं
- छात्राओं से पढ़ाई और प्लेसमेंट के बारे में की बातचीत, पेयजल व महिला शौचालय की जांची व्यवस्थाएंसंवाद न्यूज एजेंसीकरनाल/नीलोखेड़ी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य वैशाली तोमर ने वीरवार को सरकारी कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई और शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, प्लेसमेंट और कॉलेज की समस्याओं के बारे में जानकारी ली।तोमर ने कॉलेज परिसर में पेयजल व्यवस्था, पानी की टोंटियों और महिला शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वैशाली तोमर ने शिक्षा व्यवस्था और प्लेसमेंट सेल की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने प्लेसमेंट के लिए कॉलेज पहुंची शोभा कंपनी के प्रबंधक से विद्यार्थियों के चयन प्रक्रिया पर बात की। निरीक्षण के दौरान यौन उत्पीड़न रोकथाम से संबंधित पॉश एक्ट समिति की कार्यप्रणाली की भी जांच की गई, जिसमें कोई शिकायत सामने नहीं आई।निरीक्षण का उद्देश्यवैशाली तोमर ने कहा कि सरकारी संस्थानों में विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने और साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि कई बार इन व्यवस्थाओं की अनदेखी होती है। इसी को देखते हुए विभाग की ओर से समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से सीधे बातचीत की जाती है, ताकि उनकी समस्याओं का पता लगाकर उनका समाधान करवाया जा सके। संस्थानों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।
#Women'sCommissionMemberInspectedTheCollege'sArrangements #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 06:04 IST
Karnal News: महिला आयोग की सदस्य ने कॉलेज की जांचीं व्यवस्थाएं #Women'sCommissionMemberInspectedTheCollege'sArrangements #VaranasiLiveNews
