Chamba News: महिलाओं को अधिकारों और कानून की दी जानकारी

चंबा। विकास खंड चंबा के तहत आती ग्राम पंचायत रिंडा में नारी अदालत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने की। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। साथ ही नारी अदालत के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से गांव स्तर पर नारी अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद महिलाओं के उनके अधिकारों सहित कानून की जानकारी देना है ताकि महिलाएं भी जागरूक हो सकें। इस शिविर में उषा देवी, भारती देवी, सपना देवी कौशल्या देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, सुरेखा देवी, अमिता देवी, राखी और कुशला देवी मौजूद रहीं।

#ChambaNews #ChambaTodayNews #ChambaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 13, 2025, 23:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: महिलाओं को अधिकारों और कानून की दी जानकारी #ChambaNews #ChambaTodayNews #ChambaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews