Himachal Tourism: हिमाचल में महिला पर्यटकों की अब महिलाएं ही करेंगी मेजबानी, शी टूरिस्ट पॉलिसी बनेगी

हिमाचल में महिला सैलानियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार महिला केंद्रित पर्यटन नीति (शी टूरिस्ट पॉलिसी) तैयार करने जा रही है। इस नीति का उद्देश्य अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को सुरक्षित, भरोसेमंद और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना है। इसमें महिला पर्यटकों की मेजबानी अब महिलाएं करेंगी। पर्यटन विभाग ने शुक्रवार को इस बारे में पर्यटन कारोबारियों, होटल संचालकों, होम स्टे मालिकों और अन्य हितधारकों के साथ वर्चुअल बैठक की, जिसमें सुझाव मांगे गए हैं।बैठक में महिला पर्यटकों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर वन स्टॉप हेल्प डेस्क स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया, जहां सुरक्षा, मार्गदर्शन और आपात सहायता मिलेगी।

#CityStates #Shimla #HimachalSheTouristPolicy #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 22:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal Tourism: हिमाचल में महिला पर्यटकों की अब महिलाएं ही करेंगी मेजबानी, शी टूरिस्ट पॉलिसी बनेगी #CityStates #Shimla #HimachalSheTouristPolicy #VaranasiLiveNews