Kotdwar News: महिलाओं ने निकाली कालिंका मंदिर तक कलश यात्रा
धुमाकोट/कोटद्वार। विकासखंड नैनीडांडा के तहत अदालीखाल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें धर्म और राजनीति के अलावा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। मंगलवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की शुरुआत से पहले क्षेत्रीय महिला मंगल दल की महिलाओं की ओर से अदालीखाल से कालिंका मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद शुरू हुए सम्मेलन में मुख्य अतिथि हरिद्वार से आए महामंडलेश्वर ललिता नंद महाराज ने हिंदू चेतना पर बल दिया। क्षेत्रीय विधायक महंत दिलीप रावत, जिला पंचायत सदस्य मुन्नी ध्यानी, ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख रेखा रावत, ललित पटवाल, समाज सेवी सत्यपाल सिंह रावत ने भी विचार व्यक्त किए। महिलाओं व बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डॉ. सोहन सिंह रावत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में शिशुपाल सिंह कंडारी, मनीष पटवाल शामिल हुए। संवाद
#WomenTookOutKalashYatraToKalinkaTemple #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:22 IST
Kotdwar News: महिलाओं ने निकाली कालिंका मंदिर तक कलश यात्रा #WomenTookOutKalashYatraToKalinkaTemple #VaranasiLiveNews
