UP: वाराणसी में महिलाओं ने सपा व कांग्रेस को बताया खूंखार, पतियों को हिदायत; आधी आबादी ने निकाला बेनकाब मार्च
वाराणसी में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को लेकर सियासी घमासान के बीच महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर दिखा। महिला परिषद के बैनर तले सुभाष मंदिर से मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार, लमही तक बेनकाब मार्च निकाला गया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की। पोस्टरों पर 'महिला आरक्षण नहीं मिलेगा तो रोटी-पानी बंद' जैसे संदेश लिखे थे। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका और उनसे इस्तीफे की मांग की। महिलाओं का आरोप था कि संसद में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर महिलाओं का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अब उनके सम्मान से जुड़ गया है और इसके लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगी।
#CityStates #Varanasi #Samajwadi #CongressParty #NariShaktiVandanAdhiniyam2026 #VaranasiNews #LatestNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 10:18 IST
UP: वाराणसी में महिलाओं ने सपा व कांग्रेस को बताया खूंखार, पतियों को हिदायत; आधी आबादी ने निकाला बेनकाब मार्च #CityStates #Varanasi #Samajwadi #CongressParty #NariShaktiVandanAdhiniyam2026 #VaranasiNews #LatestNews #VaranasiLiveNews
