Gurugram News: सम्मान समारोह में महिलाओं को किया सम्मानित

गुरुग्राम। सामाजिक संस्था ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन एवं गुड़गांव विकास मंच द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल लाइन क्षेत्र में एआईएम ग्रुप की चेयरपर्सन युक्ति भारद्वाज की अध्यक्षता में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी व महिलाएं शामिल हुईं। संस्था के प्रमुख अजय शर्मा का कहना है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गो प्रेमी सतीश यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में कथावाचक गौरीशंकर गौतम, अरुणानंद, मकेश वत्स शास्त्री, ललित पाराशर, रजनी आदि मौजूद रहे। सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों व समाज के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 31 उत्कृष्ट महिलाओं को माता गुजरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आयोजन में सोनाली बत्रा, निधि मुदगिल, नीतू शर्मा, आशा राय, मोनिका पोपली, रितु गंगल, रजनी कौशिक, स्वाति भट्टी, पिंकी शेखावत, डॉ. प्रियांकी अग्रवाल, हिमांशी शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद

#WomenHonoredAtTheAwardCeremony #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 18:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: सम्मान समारोह में महिलाओं को किया सम्मानित #WomenHonoredAtTheAwardCeremony #VaranasiLiveNews