Kangra News: धर्मशाला में महिला क्रिकेटरों ने जमकर बहाया पसीना
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 12 जुलाई से जारी महिला क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। शुक्रवार को खिलाड़ियों ने नेट्स पर लंबा बल्लेबाजी अभ्यास किया और दमदार शॉट्स के साथ अपनी तकनीक को निखारने के लिए जमकर पसीना बहाया।सुबह और शाम के सत्रों में खिलाड़ियों ने मुख्य कोचिंग स्टाफ की कड़ी निगरानी में अलग-अलग अभ्यास ड्रिल में हिस्सा लिया। इस दौरान बल्लेबाजों ने तेज और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ विभिन्न परिस्थितियों में बल्लेबाजी का विशेष अभ्यास किया। शिविर में फ्रंट फुट व बैक फुट शॉट, स्ट्राइक रोटेशन, बड़े शॉट लगाने की तकनीक और मैच जैसी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया। नेट्स अभ्यास में सभी खिलाड़ियों ने अपने धैर्य, टाइमिंग और शॉट चयन को और बेहतर बनाने के लिए मैदान पर लगातार कड़ी मेहनत की।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 19:15 IST
Kangra News: धर्मशाला में महिला क्रिकेटरों ने जमकर बहाया पसीना #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
