Una News: जैविक खेती से मशरूम तैयार कर आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर दिखाई स्वरोजगार की राह मिसाल ठठल ग्राम संगठन की महिलाएं बनीं प्रेरणास्रोत संवाद न्यूज एजेंसीनंदपुर (ऊना)। ग्राम संगठन उन्नति पथ की महिलाओं ने अपने मेहनत और लग्न से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। मशरूम की जैविक खेती से न केवल उन्होंने खुद को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गईं। पिछले साल सितंबर में हॉर्टिकल्चर विभाग के संजय कुमार की ओर से ठठल गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में मशरूम उत्पादन की ट्रेनिंग दी गई थी। इस प्रशिक्षण में 35 महिलाओं ने भाग लिया, लेकिन उनमें से कुछ चुनिंदा महिलाओं ने इसे बड़े स्तर पर शुरू कर दिखाया। स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अनीता देवी, सचिव मधु बाला, सदस्य ममता देवी, सुरेखा देवी, अनु बाला और निर्मला देवी ने मिलकर मशरूम उत्पादन शुरू किया। शुरुआत में करीब 8000 का खर्च आया, लेकिन अब यह महिलाएं रोजाना 1500 तक की कमाई कर रही हैं। अध्यक्ष अनीता देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत ठठल ने इस अभियान में उनका पूरा सहयोग किया और उन्हें पंचायत घर में कमरा मुहैया करवाया। इससे उन्हें काम करने में कोई परेशानी नहीं हुई। प्रधान अमन ज्योति, उपप्रधान रोहित बाली और सचिव ने भी इस प्रयास में मदद की। प्रधान अमन ज्योति ने कहा कि पूरी मेहनत इन महिलाओं की है। हमने तो केवल मदद की है। हम आगे भी हर संभव सहायता के लिए तैयार हैं और गांव में निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास करेंगे। महिलाओं को पहली मशरूम की फसल में करीब 40 किलो उत्पादन मिला, जो काफी अच्छा माना जा रहा है। विशेष बैग में सही तापमान देकर मशरूम तैयार किया जा रहा है। इससे उत्पादन में लगातार सुधार हो रहा है। ग्राम पंचायत अब इस योजना को और विस्तार देने की सोच रही है। जल्द ही गांव में अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित कर इस उद्यम को बढ़ाया जाएगा। उन्नति पथ की ये महिलाएं साबित कर रही हैं कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से आत्मनिर्भरता की राह आसान हो सकती है।

#WomenBecameSelf-reliantByProducingMushroomsThroughOrganicFarming #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2025, 19:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: जैविक खेती से मशरूम तैयार कर आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं #WomenBecameSelf-reliantByProducingMushroomsThroughOrganicFarming #VaranasiLiveNews