Cervical Cancer: हिमाचल में 35-55 आयु की महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर का अधिक खतरा, हर साल आ रहे इतने मरीज

हिमाचल प्रदेश में 35 से 55 आयु वर्ग की महिलाएं सर्वाइकल कैंसर की चपेट में आ रही हैं। आईजीएमसी में हर साल 3000 से 3200 कैंसर के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से 200 महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की पुष्टि हो रही है। जिला चंबा और सिरमौर से सर्वाइकल कैंसर के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। स्तन कैंसर के बाद दूसरे नंबर पर सर्वाइकल कैंसर है। शुरुआती लक्षण पाए जाने पर मरीज इस बीमारी से मुक्त हो जाता है, लेकिन सेकंड स्टेज पर 82 से 90 फीसदी और तीसरी स्टेज में 55 फीसदी तक मरीजों के ठीक होने की संभावना रहती है। चौथी स्टेज में मरीजों के 10 फीसदी ठीक हो सकता है।

#CityStates #Shimla #CervicalCancer #IgmcShimla #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 22:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Cervical Cancer: हिमाचल में 35-55 आयु की महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर का अधिक खतरा, हर साल आ रहे इतने मरीज #CityStates #Shimla #CervicalCancer #IgmcShimla #VaranasiLiveNews