हत्या का मास्टरमाइंड निकला पड़ोसी: छाती में घोंपा सूजा, हाथ-पैर बांधकर उतारे जेवर; दो मुठभेड़ में गिरफ्तार

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड निवासी 52 वर्षीय विधवा सरोज देवी की 23 जुलाई को हुई सनसनीखेज लूट और हत्या की वारदात का मास्टरमाइंड मृतका का पड़ोसी सराफा कारोबारी ही निकला। उसने आगरा में रहने वाले एक पुलिसकर्मी (दीवान) के बेटे और उसके ढाबा संचालक दोस्त के साथ मिलकर इस खूनी खेल की पटकथा रची थी। रविवार देर रात बिल्टीगढ़ी चौराहे के पास हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सराफा कारोबारी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मुख्य हत्यारोपी पुलिसकर्मी का बेटा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि रविवार देर रात मक्खनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में शामिल बदमाश बिल्टीगढ़ी चौराहे के पास मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बिना नंबर की बाइक पर सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में कालिंदी विहार, टेढ़ी बगिया, आगरा निवासी ढाबा संचालक लक्की और मक्खनपुर के सदर बाजार निवासी सराफा कारोबारी आकाश उर्फ हनुमान के पैर में गोली लगी और वे धर दबोचे गए। इनका तीसरा साथी मोहित हाल निवासी टेढ़ी बगिया, आगरा व मूल निवासी इटावा शहर फरार है। मोहित के पिता कानपुर देहात में पुलिस विभाग में दीवान के पद पर तैनात हैं। किराएदार बनने का ढोंग रच दिया था वारदात को अंजाम मुठभेड़ के बाद इंस्पेक्टर चमन शर्मा द्वारा अस्पताल में जाकर की गई पूछताछ में सराफा कारोबारी आकाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि मृतका सरोज देवी के पति दिवंगत रामवकील स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट थे। उनकी मौत के बाद उनके बेटे अभय प्रताप को खैरगढ़ सीएचसी में नौकरी मिल गई थी। बेटा पत्नी संग वहीं किराए पर रहता है और सरोज देवी घर में अकेली रहती थीं। सरोज देवी अपने घर के पास खाली दुकान और कमरा किराए पर देना चाहती थीं। सराफा कारोबारी आकाश को इस बात का पता था। उसने अपने रिश्तेदार के दोस्त मोहित और उसके साथी लक्की को साथ मिलाकर लूट की योजना बनाई। आकाश दोनों आरोपियों को किराएदार बनाकर सरोज देवी के घर ले गया।

#CityStates #Firozabad #UpPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 00:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हत्या का मास्टरमाइंड निकला पड़ोसी: छाती में घोंपा सूजा, हाथ-पैर बांधकर उतारे जेवर; दो मुठभेड़ में गिरफ्तार #CityStates #Firozabad #UpPolice #VaranasiLiveNews