UP: मायके के लिए निकली महिला पुल पर बच्चे को छोड़कर गंगा में कूदी, ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित; जानें मामला

UP News:चुनार थाना क्षेत्र के बालूघाट पक्का पुल पर रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला अपने 10 वर्षीय बेटे को पुल पर छोड़कर गंगा नदी में कूद गई। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। राहगीर कुछ समझ पाते, इससे पहले ही महिला पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगा चुकी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कराई गई। बाद में एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान अहरौरा थाना क्षेत्र के हिनौती गांव निवासी आरती (36), पत्नी बबलू के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र छोटू (10) के साथ पुल पर पहुंची थी। बेटे को वहीं छोड़कर उसने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। घटना के बाद बच्चा रोता-बिलखता मिला, जिसे पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया।

#CityStates #Varanasi #Mirzapur #MirzapurPolice #MirzapurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 16:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: मायके के लिए निकली महिला पुल पर बच्चे को छोड़कर गंगा में कूदी, ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित; जानें मामला #CityStates #Varanasi #Mirzapur #MirzapurPolice #MirzapurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews