UP: होली के दिन महिला ने फंदे से लटक कर दी जान, सात माह पहले पति की हुई थी मौत, बच्चे हुए अनाथ
शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव पथरा निवासी 37 वर्षीय सावित्री देवी ने होली के दिन फंदे से लटक कर जान दे दी। वह त्योहार के मौके पर नोएडा से अपनी ससुराल लौटी थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सावित्री के पति सत्यपाल की सात माह पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। पति की मौत के बाद वह अपने परिवार समेत काम करने के लिए नोएडा चली गई थी। होली के मौके पर सात दिन पहले ही ससुराल लौटी थी।
#CityStates #Shahjahanpur #UttarPradesh #WomanDeath #Crime #Police #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 16:55 IST
UP: होली के दिन महिला ने फंदे से लटक कर दी जान, सात माह पहले पति की हुई थी मौत, बच्चे हुए अनाथ #CityStates #Shahjahanpur #UttarPradesh #WomanDeath #Crime #Police #VaranasiLiveNews
