Bareilly News: दिन में बेटे से जमीन को लेकर हुआ विवाद, रात में बुजुर्ग महिला की मौत, हत्या की आशंका
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव मोहर सिंह गोटिया में बुजुर्ग महिला रीना (60 वर्ष) का शव मंगलवार सुबह चारपाई पर मिला। बताया जा रहा है कि सोमवार को दिन में मां-बेटे में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों के अनुसार रीना के पति रामप्रसाद की काफी दिन पहले मृत्यु हो चुकी है। उनकी मृत्यु के बाद उनकी लगभग 60 बीघा जमीन पत्नी रीना और उनके दो बेटे कुंवर पाल और नरेश के नाम बराबर-बराबर दर्ज हो गई है, लेकिन पूरी जमीन पर नरेश ने कब्जा कर रखा था। नरेश का छोटा भाई कुंवर पाल मानसिक रूप से कमजोर है। सोमवार को दिन में हुई थी पंचायत कुंवर पाल और उसकी मां रीना ने गांव वालों से नरेश द्वारा उन्हें जमीन और पैदावार आदि कुछ न देने की शिकायत की थी। इसे लेकर गांव के लोगों ने सोमवार को ही पंचायत की थी। ग्रामीण ने नरेश से दोनों को खाने के लिए अनाज आदि देने को कहा था। इस दौरान नरेश भाई और मां को ही भला बुरा कहने लगा और 25-30 किलो गेहूं देकर पंचायत से चला गया था।
#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #WomanDie #Crime #Police #LandDispute #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 11:02 IST
Bareilly News: दिन में बेटे से जमीन को लेकर हुआ विवाद, रात में बुजुर्ग महिला की मौत, हत्या की आशंका #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #WomanDie #Crime #Police #LandDispute #VaranasiLiveNews
