UP: ऑपरेशन के बाद महिला की माैत, परिजन ने शव रखकर किया हंगामा; अस्पताल पर ताला लगाकर भागे डाॅक्टर और स्टाफ

कासगंज के गंजडुंडवारा में मोहनपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रसौली के ऑपरेशन के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उन्हें फर्रुखाबाद रेफर किया, लेकिन रास्ते में कायमगंज के पास महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से आक्रोशित परिजन ने अस्पताल के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया। परिजन ने डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने हॉस्पिटल प्रशासन पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नगला शंभू गांव निवासी चमेली (37) पत्नी नेम सिंह के रूप में हुई है।

#CityStates #Kasganj #UproarOverWomenDeath #KasganjNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 19:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: ऑपरेशन के बाद महिला की माैत, परिजन ने शव रखकर किया हंगामा; अस्पताल पर ताला लगाकर भागे डाॅक्टर और स्टाफ #CityStates #Kasganj #UproarOverWomenDeath #KasganjNews #VaranasiLiveNews