ट्रेन में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा: टिकट मांगने पर भड़की, टीटीई को फंसाने के लिए फाड़े कपड़े; वीडियो वायरल
दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के एसी द्वितीय श्रेणी कोच में बृहस्पतिवार को टिकट मांगने पर एक महिला यात्री ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि महिला ने टीटीई को फंसाने के लिए अपने कपड़े फाड़ लिए और शोर मचाने लगी। इसी दौरान एक यात्री ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने पर आरपीएफ ने महिला से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला। क्या है पूरा मामला महिला दानापुर से ट्रेन में सवार हुई थी और प्रयागराज जा रही थी। एसी द्वितीय श्रेणी कोच में टिकट जांच के दौरान चल टिकट परीक्षक ने महिला से टिकट मांगा। टिकट नहीं होने पर महिला भड़क गई और टीटीई से विवाद करने लगी। उसने टीटीई को फंसाने के लिए अपने कपड़े फाड़ लिए और हंगामा शुरू कर दिया। अचानक हुए घटनाक्रम से कोच में मौजूद यात्री भी हैरान रह गए। इस दौरान सामने की सीट पर बैठे एक यात्री ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो में महिला के हंगामे का घटनाक्रम कैद हो गया। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने पर मामले की सूचना आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनीता कुमारी ने बताया कि महिला यात्री ने ट्रेन में हंगामा किया था। जुर्माना वसूलने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
#CityStates #Chandauli #Varanasi #ChandauliNews #ChandauliCrimeNews #RpfChandauli #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 19, 2026, 12:03 IST
ट्रेन में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा: टिकट मांगने पर भड़की, टीटीई को फंसाने के लिए फाड़े कपड़े; वीडियो वायरल #CityStates #Chandauli #Varanasi #ChandauliNews #ChandauliCrimeNews #RpfChandauli #VaranasiLiveNews
