Aligarh News: महिला आरक्षी ममता शर्मा ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला आरक्षी ममता शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित तृतीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में पदक जीते। ममता ने टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण और ओपन डबल्स स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया है। इगलास क्षेत्र के गांव बेलौठ की रहने वाली ममता की इस सफलता से पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 19 से 24 नवंबर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। देश भर की पुलिस टीमों ने इस राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धा में हिस्सा लिया था। ममता ने अपनी साथी महिला आरक्षी दीपिका के साथ मिलकर यह सफलता प्राप्त की है।
#AligarhNewssportsNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2026, 02:46 IST
Aligarh News: महिला आरक्षी ममता शर्मा ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक #AligarhNewssportsNews #VaranasiLiveNews
