Bareilly News: विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान, पांच साल पहले प्रेमी से की थी शादी
बरेली के रामगंगानगर सेक्टर एक की प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही 25 वर्षीय महिला साक्षी ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसका शव निकाला। आत्महत्या की वजह को लेकर जांच शुरू कर दी है। मूलचंदा नाम की महिला ने मंगलवार दोपहर पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी दी कि उनकी भांजी साक्षी की शादी पांच साल पहले कैंट स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर के पास रहने वाले गौरव से हुई थी। दोनों का पहले प्रेमप्रसंग था, लेकिन शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बिथरी थाना पुलिस ने परिजनों से बात कर जानकारी जुटाई तो पता लगा कि शादी के कुछ साल बाद से दंपती के बीच मनमुटाव चल रहा था। दंपती के दो बच्चे हैं, जो गौरव के घर उनकी मां के पास रहते हैं। साक्षी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी और करीब 15 दिन से बीडीए कॉलोनी में किराए के इस मकान में रह रही थी।
#CityStates #Bareilly #WomanDeath #Crime #Police #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 12:42 IST
Bareilly News: विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान, पांच साल पहले प्रेमी से की थी शादी #CityStates #Bareilly #WomanDeath #Crime #Police #VaranasiLiveNews
