Noida News: एयरपोर्ट की आहट से क्षेत्र में विकास की उम्मीदें तेज

एयरपोर्ट की आहट से क्षेत्र में विकास की उम्मीदें तेज यमुना सिटी में बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध संवाद न्यूज एजेंसीयमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की आहट के साथ ही आसपास के इलाकों में विकास की उम्मीदें तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों व विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट के निर्माण से न केवल रोजगार बढ़ेंगे, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी तेजी से विकास होगा। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में यमुना सिटी में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों को दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। फिलहाल यमुना सिटी के आसपास के क्षेत्रों में उच्च शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में अभी तक उच्च स्तर के विश्वविद्यालय, कॉलेज और बड़े अस्पतालों की कमी है। इसके चलते यहां के छात्रों को अच्छी पढ़ाई के लिए दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम व अन्य कई बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। वही गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भी लोगों को इन्हीं शहरों के बड़े अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट बनने के बाद इस क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी और निजी संस्थान शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे आ सकते हैं। यदि सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर योजनाबद्ध तरीके से काम करें, तो यमुना सिटी को एक आधुनिक शैक्षिक और चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।

#WithTheArrivalOfTheAirport #HopesOfDevelopmentInTheAreaAreHigh. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 18:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: एयरपोर्ट की आहट से क्षेत्र में विकास की उम्मीदें तेज #WithTheArrivalOfTheAirport #HopesOfDevelopmentInTheAreaAreHigh. #VaranasiLiveNews