Will Smith: फिर साथ रहने लगे विल स्मिथ और पत्नी जेडा? 29 साल की शादी में क्यों आई थी दूरी; यहां जानें
हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ और पत्नी जेडा पिंकेट की शादी को लगभग 29 साल हो चुके हैं। 57 वर्षीय विल स्मिथ और 54 वर्षीय जेडा की शादी 1997 में हुई थी। 2023 में जेडा स्मिथ ने खुलासा किया कि वह और विल स्मिथ 2016 से अलग रह रहे थे। हालांकि उन्होंने कभी तलाक के लिए अर्जी नहीं दी। फिर साथ रहकर खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं पीपल्स मैगजीन के मुताबिक विल स्मिथ और उनकी पत्नी जेडा पिंकेट पिछले दो साल से फिर से एक ही घर में रह रहे हैं। जबकि पहले वे अलग-अलग घरों में रहते थे। एक सूत्र ने पीपल्स मैगजीन को बताया कि जेडा पिंकेट और विल स्मिथ साथ रहकर खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। वह खुश हैं, एक-दूसरे से प्यार करते हैं। बेटे को सपोर्ट करने के लिए भी फैशन शो में साथ पहुंचे थे बीते दिनों भी इस कपल को पेरिस फैशन वीक के दौरान साथ देखा गया। वह अपने बेटे जेडन स्मिथ को सपोर्ट करने पहुंचे थे। रेड कार्पेट पर उनके साथ उनकी बेटी विलो स्मिथ, विल के पिछले विवाह से हुए बेटे ट्रे स्मिथ और जेडा की मां भी मौजूद थीं। यह परिवार 4 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान फिलाडेल्फिया में भी एक साथ था।
#Hollywood #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 13:46 IST
Will Smith: फिर साथ रहने लगे विल स्मिथ और पत्नी जेडा? 29 साल की शादी में क्यों आई थी दूरी; यहां जानें #Hollywood #National #VaranasiLiveNews
