'तुमने लाखों दिल जीते हैं, तुम हकदार हो'; आर. माधवन को पद्म श्री सम्मान मिलने पर पत्नी सरिता ने दी बधाई
मशहूर अभिनेता आर माधवन को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते दिन मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म अवॉर्ड्स दिए। वहीं, अभिनेता माधवन को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया। इसके बाद उनकी पत्नी सरिता बिरजे ने अभिनेता के लिए खास पोस्ट साझा कर बधाई दी है। माधवन को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित इस वर्ष के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का दूसरा संस्करण बीते दिन नई दिल्ली में आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सम्मान समारोह में उपस्थित रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मान से नवाजा। साउथ सिनेमा और हिंदी सिनेमा में अपने बेजोड़ अभिनय से दिल जीतने वाले अभिनेता माधवन को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान मिलने पर माधवन ने भारत सरकार का आभार जताया।
#Bollywood #Entertainment #SouthCinema #National #SaritaCongratulatesRMadhavan #ActorRMadhavan #PadmaShriHonourToRMadhavan #MadhavanWifeSarita #SaritaBirje #SaritaBirjeAndMadhavan #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 06:11 IST
'तुमने लाखों दिल जीते हैं, तुम हकदार हो'; आर. माधवन को पद्म श्री सम्मान मिलने पर पत्नी सरिता ने दी बधाई #Bollywood #Entertainment #SouthCinema #National #SaritaCongratulatesRMadhavan #ActorRMadhavan #PadmaShriHonourToRMadhavan #MadhavanWifeSarita #SaritaBirje #SaritaBirjeAndMadhavan #VaranasiLiveNews
