UP: आठ साल पहले लव मैरिज, अब कत्ल, चार साल से पति को छोड़ प्रेमी संग बंगलूरु में रह रही थी मनीषा; पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। रटौल के खैला गांव में मनीषा (26) की उसके पति राहुल ने शनिवार दोपहर फरसे से गर्दन और कमर पर वार करके हत्या कर दी। इसके बाद शव नहर में फेंकने या दबाने के लिए बोरे में भर लिया। जब बोरा नहीं उठा तो पुलिस को फोन करके खुद ही पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त फरसा बरामद कर लिया। खैला गांव का राहुल नौ साल पहले हरिद्वार की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। वहां पर उसका मनीषा निवासी बिजनौर के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया, जो वहां किराये पर रहती थी। दोनों ने आठ साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली और वहां से गांव आ गए। कुछ दिन बाद ही राहुल और मनीषा बोपुरा जिला गाजियाबाद में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे, जहां राहुल ऑटो चलाता था।

#CityStates #Meerut #UttarPradesh #Baghpat #BaghpatMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 10:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: आठ साल पहले लव मैरिज, अब कत्ल, चार साल से पति को छोड़ प्रेमी संग बंगलूरु में रह रही थी मनीषा; पूरी कहानी #CityStates #Meerut #UttarPradesh #Baghpat #BaghpatMurder #VaranasiLiveNews