यूपी में एक और पति का कत्ल: करंट के झटके दिए, पिलाया जहर, हफ्तेभर पहले ही तय कर लिया था, पवन की हत्या करनी है
उत्तर प्रदेश में अफेयर में एक और पति की बलि दी गई है। मुरादाबाद से रोंगटे खड़े करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और अपनी बहन के साथ मिलकर पति को मार डाला। आरोपियों ने पहले उसे करंट लगाया था, इसके बाद उसे जहर दे दिया। आरोपियों ने क्रूरता से उसे मौत दी। दरअसल, मृतक पवन कुमार ठाकुर को मारने के लिए पत्नी आंचल ने बहन शिखा के साथ मिलकर एक सप्ताह पहले साजिश रच ली थी। शनिवार का दिन तय कर दोनों बहनों ने अपने प्रेमियों को पहले ही बुला लिया था। शाम को घर में घुसते ही पवन को बंधक बनाकर डंडों के पीटा।
#CityStates #Moradabad #UttarPradesh #MoradabadMurder #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 11:17 IST
यूपी में एक और पति का कत्ल: करंट के झटके दिए, पिलाया जहर, हफ्तेभर पहले ही तय कर लिया था, पवन की हत्या करनी है #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #MoradabadMurder #VaranasiLiveNews
