कर्म चाहे अच्छे हों या बुरे, बांधने का करते हैं काम : साध्वी सत्या
कुरुक्षेत्र। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में सत्संग समागम का आयोजन किया गया जिसमें गुरु आशुतोष की शिष्या साध्वी सत्या भारती ने संगत का मार्गदर्शक किया। उन्होंने बताया कि मनुष्य जीवन केवल कर्म करने के लिए नहीं बल्कि कर्मों से पार जाने के लिए मिला है, क्योंकि कर्म चाहे अच्छे हों या बुरे, बांधने का काम ही करते हैं। ब्रह्मज्ञान से जब भीतर का दिव्य प्रकाश प्रकट होता है, तो वही ज्योति हमारे संचित कर्मों की अंधकारमय परतों को जलाने लगती है। हमारे मन में शांति, संयम और विवेक स्वतः आने लगता है। पुरानी आदतें ढीली होती जाती हैं और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होने लगता है। यही कारण है कि सद्गुरु को जीव का वास्तविक संरक्षक कहा गया है। बाहरी पूजा तब तक अधूरी है, जब तक भीतर के देवता का दर्शन न हो जाए।
#WhetherGoodOrBad #DeedsBindUs:SadhviSatya #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 15, 2025, 01:20 IST
कर्म चाहे अच्छे हों या बुरे, बांधने का करते हैं काम : साध्वी सत्या #WhetherGoodOrBad #DeedsBindUs:SadhviSatya #VaranasiLiveNews
