Mothers Day Kab Hai 2026 Mein: मदर्स डे 10 मई को क्यों मनाया जा रहा है? जानें इतिहास और महत्व
Mothers Day Kab Hota Hai: मदर्स डे आ गया है। सोशल मीडिया से लेकर बाजारों तक में मदर्स डे की रौनक दिखने लगी है। लेकिन अगर आप अभी तक मदर्स डे से अनजान हैं तो ये लेख आपके सभी सवालों के जवाब देगा। लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि मदर्स डे कब है 2026 में मदर्स डे कब और क्यों मनाया जाता है क्या मदर्स डे साल में दो बार मनाया जाता है भारत में मदर्स डे कब मनाया जाता है मातृत्व दिवस की सही तारीख क्या है मदर्स डे को पहली बार कब मनाया गया और भारत में मदर्स डे मनाने की शुरुआत कब हुई क्या आपके मन में भी यही सवाल हैं मां राप्यार, त्याग और समर्पण हर व्यक्ति के जीवन में अनमोल होता है।यही वजह है कि दुनिया भर मेंमां के सम्मान में मदर्स डे यानी मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत एक बेटी ने अपनी मां को सम्मान देने के लिए की थी, जो बाद में पूरी दुनिया में एक खास अवसर बन गया। मदर्स डे सिर्फ गिफ्ट देने तक सीमित नहींहै, बल्कि यह मां के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने का मौका बन चुका है। इस दिन लोग अपनी मां के साथ समय बिताते हैं, उन्हें खास महसूस कराते हैं और उनके योगदान के लिए धन्यवाद कहते हैं। हर साल मई के दूसरे रविवार को यह खास दिन सेलिब्रेट किया जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि आखिर इस दिन की शुरुआत कैसे हुई और इसे मई के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है। इस खास दिन का इतिहास बेहद भावुक और प्रेरणादायक है। आइए जानते हैं मदर्स डे का इतिहास, महत्व और सही तारीख। कब है मदर्स डे 2026 मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाते हैं। इस साल 10 मई 2026 को मदर्स डे मनाया जा रहा है। पहली बार मदर्स डे किसने मनाया एना जार्विसको मदर्स डे की शुरुआत का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने अपनी मां के निधन के बाद उनके सम्मान में एक खास दिन मनाने की पहल की। एना चाहती थीं कि सभी लोग अपनी मां के प्यार और त्याग को सम्मान दें। इसी सोच ने बाद में मदर्स डेका रूप ले लिया। मई के दूसरे रविवार को क्यों मनाया जाता है एना जार्विस की मां का निधन मई महीने में हुआ था। उनकी याद में पहली बार मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया गया। बाद में यह तारीख इतनी लोकप्रिय हुई कि इसे स्थायी रूप से अपनाया गया। इसी कारण हर साल मई के दूसरे रविवार कोमदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। 1914 में मिली आधिकारिक मान्यता अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने साल 1914 में मदर्स डे को आधिकारिक मान्यता दी। इसके बाद इसे राष्ट्रीय पर्व घोषित किया गया। धीरे-धीरे यह परंपरा दुनिया के कई देशों में फैल गई और आज भारत समेत अनेक देशों में यह दिन बड़े उत्साह से मनाया जाता है। मां के सम्मान का प्रतीक है मदर्स डे मदर्स डे सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। इस दिन बच्चे अपनी मां को गिफ्ट देते हैं, कार्ड बनाते हैं और उनके साथ समय बिताते हैं। कई लोग अपनी मां के लिए खास खाना बनाते हैं या उन्हें घूमाने भी ले जाते हैं। यह दिन मां के त्याग और निस्वार्थ प्रेम को याद करने का मौका देता है। सोशल मीडिया पर मदर्स डे का क्रेज आज के डिजिटल दौर में मदर्स डे सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड करता है। लोग अपनी मां के साथ तस्वीरें और इमोशनल मैसेज शेयर करते हैं। #MothersDay और #HappyMothersDay जैसे हैशटैग हर साल ट्रेंड में रहते हैं। यही वजह है कि यह दिन दुनियाभर में भावनाओं और प्यार का प्रतीक बन चुका है।
#Relationship #Lifestyle #National #MothersDay2026 #Mother'sDay #History #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 12:25 IST
Mothers Day Kab Hai 2026 Mein: मदर्स डे 10 मई को क्यों मनाया जा रहा है? जानें इतिहास और महत्व #Relationship #Lifestyle #National #MothersDay2026 #Mother'sDay #History #VaranasiLiveNews
