Lucknow News: बिजली चोरी पकड़ी तो पुलिस को दे दी चोर घुसने की फर्जी सूचना

लखनऊ। हुसैनाबाद में बृहस्पतिवार सुबह 5:21 बजे छापे में गैराज में चोरी की बिजली से 50 ई रिक्शा चार्ज होते पकड़े गए। इस पर घर की महिलाओं ने हंगामा कर जांच में बाधा उत्पन्न की। साथ ही ठाकुरगंज पुलिस को घर में चोरों के घुसने की फर्जी सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची असलियत पता चलने पर लौट गई। लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि एसडीओ रजत श्रीवास्तव, जेई दुर्गेश कुमार के साथ टीम ने भूखंड संख्या-5 रामगंज हुसैनाबाद दौलतगंज निवासी अफसाना के परिसर पर छापा मारा तो अतिरिक्त केबल से ई रिक्शा चार्ज होते मिले। जांच में 47.36 किलोवाट लोड पर बिजली चोरी पकड़ी गई। मामले की बिजली थाना लालबाग में एफआईआर दर्ज कराई गई।अफसाना के नाम से 5 किलोवाट का बिजली कनेक्शन भी है। इस बिजली चोरी का करीब 37 लाख रुपये जुर्माना बनेगा। एक्सईएन सुशील कुमार ने बताया कि महिलाओं ने जांच टीम से अभद्रता करने की भी कोशिश की। हालांकि, साथ में विजिलेंस पुलिस होने से मोहल्ले के लोग हंगामा करने वालों के समर्थन में नहीं आए। महिला ने घर में चोरों के घुसने की सूचना दी तो ठाकुरगंज पुलिस पहुंच गई। विजिलेंस इंसपेक्टर ने जब पूरी बात बताई तो सूचना देने वाली महिला को खूब फटकारा गया।

#LucknowNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 03:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Lucknow News



Lucknow News: बिजली चोरी पकड़ी तो पुलिस को दे दी चोर घुसने की फर्जी सूचना #LucknowNews #VaranasiLiveNews