Panipat News: गेहूं आवक तेज, खरीद और उठान सुस्त

पानीपत। खेतों में कटाई के साथ मंडी में गेहूं की आवक बढ़ गई है। मंडियों में गेहूं की खरीद और उठान अपेक्षाकृत नहीं चल पा रही है। जिले की मंडियों में 177738 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 96953 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। उठान की बात करें तो 15 प्रतिशत ही उठान हो पाया है। ऐसे में किसानों को गेहूं डालने के लिए मंडी में जगह नहीं मिल पा रही है। इनको सड़क पर गेहूं डालना पड़ रहा है। गेटपास के लिए कुछ ढील दी गई है। मौके पर गेटपास न मिलने पर किसान को बाद में गेटपास दिया जा रहा है। जिले की 12 मंडी और केंद्र पर गेहूं की खरीद की जा रही है। नौल्था केंद्र पर अब तक गेहूं नही आया है। बाकी मंडी व केंद्रों पर आवक के साथ खरीद भी की जा रही है। मंडियों में गेटपास के लिए सोमवार को सर्वर कम चलने से परेशानी आई थी। मंडियों में मंगलवार को सर्वर सामान्य रूप से चला। मंडी के गेट पर पास न मिलने पर किसान को आगे जाने की छूट दी जाने लगी है। उनको बाद में गेटपास दिया जा रहा है। इससे कांटे पर लंबी लाइन नहीं लग पाती। बुड़शाम गांव के रणबीर और जितेंद्र ने बताया कि मंडी में गेहूं उतारने को जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सड़क पर गेहूं उतारने पड़ रहे हैं। मंडी में गेटपास पर सर्वर कई बार ढीला हो जाता है। इससे परेशानी होती है। बॉक्सइन मंडियों में पहुंचा इतना गेहूं जिले में सबसे अधिक समालखा मंडी में 49866 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। पानीपत में 34406, मतलौडा 27921, इसराना 26569, बापौली 12594 और बापरपुर मंडी में 11606 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। छिछड़ाना में केंद्र पर सबसे अधिक 5661,अहर में 4153, बबैल में 1744, और उरलाना में 925 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। हैफेड ने सबसे अधिक 65233 और एचडब्ल्यूसी ने 31626 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। एफसीआई ने 91 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। जिले की मंडियों में 11954 किसानों की गेहूं खरीद की है। इसमें हैफेड ने 8791, एचडब्ल्यूसी ने 3158 और एफसीआई ने पांच किसानों की गेहूं खरीद की है। एजेंसियों ने अब तक 22.66 करोड़ का भुगतान किया है।

#WheatArrivalsAreFast #ProcurementAndLiftingAreSlow #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 03:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: गेहूं आवक तेज, खरीद और उठान सुस्त #WheatArrivalsAreFast #ProcurementAndLiftingAreSlow #VaranasiLiveNews