'टॉक्सिक' की रिलीज टलने का विजय की 'जन नायकन' से क्या कनेक्शन? क्यों यूजर्स के निशाने पर आया केवीएन प्रोडक्शन

फिल्म टोक्सिक 19 मार्च को धुरंधर: द रिवेंज के साथ रिलीज होने वाली थी। फैंस दोनों फिल्मों के लिए काफी एक्साइटेड थे। लेकिन अब टोक्सिक के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। अब इसके बाद फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर केवीएन प्रोडक्शन्स पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं। दो बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट टली प्रोडक्शन हाउस केवीएन प्रोडक्शन्स को इन दिनों बड़ा झटका लगा है। पहले उनकी दमदार तमिल फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज में देरी हो रही है और अभी तक इसकी रिलीज डेट फाइनल नहीं हो पाई। इसी बीच कंपनी ने सुपरस्टार यश की मल्टीलैंग्वेज फिल्म टोक्सिक की भी रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। View this post on Instagram A post shared by Yash (@thenameisyash) इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने का कारण पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और संघर्ष के बीच सिनेमा हॉल संचालन में दिक्कतें बताई जा रही हैं, क्योंकि ये देश टोक्सिक की ग्लोबल रिलीज के लिए अहम मार्केट हैं। इसका मतलब यह हुआ कि केवीएन प्रोडक्शन्स की दो बड़ी फिल्में एक के बाद एक टल चुकी हैं, जो उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। 'जन नायकन' का सर्टिफिकेट विवाद अभी भी सुलझा नहीं है और टोक्सिक को अब जून 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है। View this post on Instagram A post shared by Yash (@thenameisyash)

#SouthCinema #National #Yash #Toxic #ToxicReleaseDate #JanNayagan #JanNayaganReleaseDate #YashMovie #YashUpcomingMovie #ThalapathyVijayUpcomingMovie #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 12:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'टॉक्सिक' की रिलीज टलने का विजय की 'जन नायकन' से क्या कनेक्शन? क्यों यूजर्स के निशाने पर आया केवीएन प्रोडक्शन #SouthCinema #National #Yash #Toxic #ToxicReleaseDate #JanNayagan #JanNayaganReleaseDate #YashMovie #YashUpcomingMovie #ThalapathyVijayUpcomingMovie #VaranasiLiveNews