इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- आरएसएस की होगी बैठक, होगी साहित्य पर चर्चा
इंदौर के डेली कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक का दूसरा दिन है। बैठक में देशभर से 400 से ज्यादा पदाधिकारी आए हैं, जो समाज और देश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक में नए पद भी तय होंगे। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड श्रीराम नगर, निपानिया में होगा। इसका समय रात साढ़े आठ बजे है। आचार्य सुनील सागर की चातुर्मास धर्मसभा नेमि नगर जैन कॉलोनी में होगी। इसका समय सुबह साढ़े आठ बजे से है। मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति में साहित्य पर चर्चा होगी। इसमें साहित्यप्रेमी जुटेंगे। यह कार्यक्रम शाम छह बजे शुरू होगा। ख्यात साहित्यकारों की कृतियों और उनके जीवन पर चर्चा होगी। श्रीश्री विद्याधाम में कार्तिक मास में लक्ष्मीनारायण प्रसन्नार्थ यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ सुबह आठ से 11 बजे तक होगा।
#CityStates #Betul #Dewas #Harda #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 08:50 IST
इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- आरएसएस की होगी बैठक, होगी साहित्य पर चर्चा #CityStates #Betul #Dewas #Harda #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
