काशी में ठंड की दस्तक: पछुआ हवा से कांपा बनारस, 11.8 डिग्री पर पहुंचा पारा; 48 घंटे में और बढ़ेगी ठिठुरन

काशी में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ते ही ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट के साथ लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 11.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। मौसम के बदले मिजाज के बीच आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने अगले 48 घंटे में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में करीब 16 डिग्री का अंतर रहा। इस दौरान उत्तरी-पश्चिमी हवा करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। हवा में नमी का स्तर 70 फीसदी दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय मौसम में सर्दी का असर ज्यादा महसूस हुआ।

#CityStates #Varanasi #VaranasiWeather #KashiWeather #ColdWave #WinterSeason #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 23:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काशी में ठंड की दस्तक: पछुआ हवा से कांपा बनारस, 11.8 डिग्री पर पहुंचा पारा; 48 घंटे में और बढ़ेगी ठिठुरन #CityStates #Varanasi #VaranasiWeather #KashiWeather #ColdWave #WinterSeason #VaranasiLiveNews