West Bengal: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की सुरक्षा घटाई गई, वाई प्लस से एक्स श्रेणी में लाए गए

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजनचौधरी की केंद्रीय सुरक्षा घटा दी गई है। अब तक वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षाप्राप्त कर रहे अधीर को अब एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। यह फैसला ऐसेसमय आया है जब पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के दो महीने बाद राजनीतिकसमीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। क्यों घटी अधीर रंजन चौधरी की सुरक्षा हालांकि, प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों के एक वर्ग का कहना है कि सुरक्षासमीक्षा के बाद यह फैसला स्वाभाविक है। अधीर फिलहाल न तो सांसद हैं और न हीविधायक। वह कांग्रेस में किसी बड़े संगठनात्मक पद पर भी नहीं हैं और केवलकांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हैं।अधीर को सांसद रहते हुए वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। उनके साथपांच सुरक्षा कर्मी तैनात रहते थे। टीएमसी ने लगाए थे भाजपा से सेटिंग के आरोप वर्ष 2023 में तृणमूल कांग्रेस केमहासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी उनकी केंद्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाए थे।मुर्शिदाबाद दौरे के दौरान अभिषेक ने अधीर और भाजपा के बीच "सेटिंग" होनेका आरोप लगाया था। इसके जवाब में अधीर ने उन्हें और मुख्यमंत्री ममताबनर्जी को बहरामपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। 2024 में हारे लोकसभा चुनाव, अब विधानसभा में भी हुए परास्त उल्लेखनीय है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अधीर चौधरी को तृणमूल उम्मीदवारयूसुफ पठान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद उनकी सुरक्षाव्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया था। अब 2026 के विधानसभा चुनाव के दोमहीने बाद उनकी सुरक्षा श्रेणी कम किए जाने से राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।

#IndiaNews #National #WestBengal #Security #Congress #AdhirRanjanChowdhury #XCategory #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 11, 2026, 03:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Bengal: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की सुरक्षा घटाई गई, वाई प्लस से एक्स श्रेणी में लाए गए #IndiaNews #National #WestBengal #Security #Congress #AdhirRanjanChowdhury #XCategory #VaranasiLiveNews