कोलकाता भगदड़: पूर्व वर्धमान जिले में पीड़ित परिवार से सीएम शुभेंदु ने की मुलाकात, सौंपा 25 लाख रुपए का मुआवजा

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्वी बर्धमान में उस महिला और उसके बेटे के परिवार से मुलाकात की, जिनकी कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में मौत हो गई थी। मुलाकात के दौरान सीएम ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि सौंपी। उनके दौरे को देखते हुए पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा में भगदड़ की घटना में 19 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सीएम शुभेंदु ने मुआवजे की घोषणा की थी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि मैंने 13 पीड़ित परिवारों से बातचीत की है। सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी। हादसे के बाद सीएम ने पूरे कार्यक्रम भी रद्द कर दिए थे। इस दौरान मृतक परिवारों को 25 लाख का मुआवजा और 1 सदस्य को नौकरी देने साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने का एलान किया था। ये भी पढ़ें:हादसे से सबक: भगदड़ के बाद शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, कोलकाता में पांच प्रमुख पूजा पंडालों में डॉक्टर तैनात स्वास्थ्य विभाग ने आदेश में क्या कहा भगदड़ के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने शहर के पांच प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में डॉक्टरों को तैनात करने का फैसला किया है, जिससे कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके। विभाग ने डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और सभी प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसके अलावा छुट्टी पर चल रहे आईएएस अधिकारियों को तुरंत ड्यूटी पर वापस आने के लिए कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि 19 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक, शाम पांच बजे से सुबह छह बजे के बीच इन पांचों पंडालों में मेडिकल ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोफेसर रैंक के डॉक्टरों की टीमें तैनात रहेंगी। ये भी पढ़ें:वीबी-जी राम जी: मनरेगा की नई व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर बरसी कांग्रेस, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप किस अस्पताल को कहां मिली जिम्मेदारी आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की डॉक्टरों की टीम ताला प्रत्यय पूजा पंडाल में तैनात रहेगी, नील रतन सरकार (एनआरएस) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टरों को पास के संतोष मित्रा स्क्वायर में तैनात किया जाएगा। इसी प्रकार मेडिकल कॉलेज, कोलकाता की टीमें मशहूर कॉलेज स्क्वायर दुर्गा पूजा को संभालेंगी, एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टर चेतला अग्रानी पंडाल में और नेशनल मेडिकल कॉलेज की टीमें एकडालिया एवरग्रीन में तैनात रहेंगे।बता दें कि शनिवार को बारिश के बीच भीड़ बढ़ने के कारण उत्तरी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए।

#IndiaNews #National #SuvenduAdhikari #WestBengal #KolkataStampede #Compensation #EastBardhaman #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 12:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कोलकाता भगदड़: पूर्व वर्धमान जिले में पीड़ित परिवार से सीएम शुभेंदु ने की मुलाकात, सौंपा 25 लाख रुपए का मुआवजा #IndiaNews #National #SuvenduAdhikari #WestBengal #KolkataStampede #Compensation #EastBardhaman #VaranasiLiveNews