क्रिकेट की पिच से सियासी चौसर तक: पूर्व गेंदबाज CM शुभेंदु की टीम में शामिल, बंगाल में अशोक डिंडा बने मंत्री
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा पश्चिम बंगाल सरकार का हिस्सा बन गए हैं। डिंडा ने सोमवार को मंत्री पद की शपथ ली। डिंडा पश्चिम बंगाल की मोयना सीट से विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुने गए थे। भाजपा ने लगातार दूसरी बार उन्हें इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था और वह जीत हासिल करने में सफल रहे थे। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद पहला मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को हुआ। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल आरएन रवि ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई जिसमें डिंडा भी शामिल थे।
#CricketNews #National #WestBengalCabinetExpansion #AshokDinda #CmShubhenduAdhikari #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 09:25 IST
क्रिकेट की पिच से सियासी चौसर तक: पूर्व गेंदबाज CM शुभेंदु की टीम में शामिल, बंगाल में अशोक डिंडा बने मंत्री #CricketNews #National #WestBengalCabinetExpansion #AshokDinda #CmShubhenduAdhikari #VaranasiLiveNews
