West Asia Tension: क्या फिर भड़केगी जंग की आग? IDF ने लेबनान में ताबड़तोड़ हमले किए; वेंस का जिनेवा दौरा टला

लेबनान मेंइस्राइली सेना की कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया में तनाव फिर से भड़कने की आशंका है। दरअसल, 111 दिनों के संघर्ष के बाद ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्त करने को लेकर समझौता हुआ है। इस्लामाबाद एमओयू के नाम से हुए इस समझौते को मानने से इस्राइल ने इनकार कर दिया है। इस्राइली सेना नेशुक्रवार को रात भर दक्षिणी लेबनान में कई ठिकानों पर हमले किए। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्राइल की तरफ से हमला होने के बाद हिजबुल्ला ने इस्राइल पर जबरदस्त पलटवार भी किया है। जेडी वेंस के स्विट्जरलैंड जाने को लेकर अमेरिका ने क्या कहा इस्राइली सेना ने लेबनान मेंये हमले ऐसे समय में किया है जब ईरान और अमेरिका के बीच ईरान युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने की कोशिशें जारी हैं। हालांकि, दोनों देशों के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में होने वाली बातचीत टल गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के दौरे के संबंध में अमेरिका ने कहा है कि कार्यक्रम का एलान बाद में किया जाएगा। खास बात ये भी है कि पश्चिम एशिया में साढ़े तीन महीने से अधिक समय से तनाव बना हुआ है।

#World #International #IranIsraelWar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 11:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Asia Tension: क्या फिर भड़केगी जंग की आग? IDF ने लेबनान में ताबड़तोड़ हमले किए; वेंस का जिनेवा दौरा टला #World #International #IranIsraelWar #VaranasiLiveNews