West Asia LIVE: वार्ता स्थल से बाहर निकला ईरानी प्रतिनिधिमंडल; ड्रोन हमले के बाद कुवैत एयरपोर्ट में आग लगी
ईरानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ पश्चिम एशिया में जंग को स्थायी रूप से समाप्त करने के मकसद जारी वार्ता स्थल से बाहर निकल गया। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान पर हमले की धमकी के बाद उठाया गया। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि ईरान का प्रतिनिधिमंडल मध्यस्थ पक्षों में से एक कतर के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद उस इमारत से बाहर निकल गया, जहां वार्ता चल रही थी। आईआरएनए ने आगे बताया कि जैसे ही स्विट्जरलैंड में बातचीत शुरू हुई, उसी समय डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर एक संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ अपनी धमकियों और सख्त टिप्पणियों को दोहराया। हालांकि, बातचीत की जानकारी रखने वाले एक राजनयिक ने कहा कि ईरान अभी भी वार्ता में शामिल है। उस राजनयिक ने कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल अभी भी बातचीत में भाग ले रहा है और उसने बाहर जाने का कोई इरादा मध्यस्थों को नहीं बताया है। इस विरोधाभास का कारण अभी तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है।
#World #International #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 22, 2026, 01:30 IST
West Asia LIVE: वार्ता स्थल से बाहर निकला ईरानी प्रतिनिधिमंडल; ड्रोन हमले के बाद कुवैत एयरपोर्ट में आग लगी #World #International #VaranasiLiveNews
