West Asia LIVE: अमेरिका ने ईरान के केश्म द्वीप में किए हमले; गाजा में इस्राइली गोलीबारी में दो की मौत

दक्षिणी गाजा में शनिवार को एक इस्राइली ड्रोन हमले में दो फलस्तीनी भाई-बहन मारे गए और कम से कम सात अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी नासेर अस्पताल ने दी, जहां घायलों को ले जाया गया था। यह हमला मवासी में बड़े शिविर में लगाए गए तंबुओं को निशाना बनाकर किया गया, जहां विस्थापित फलस्तीनी रह रहे थे। इस हमले में 15 वर्षीय इस्लाम मूसा और उनके 30 वर्षीय भाई अब्दुल्ला मूसा की मौत हो गई। इस्राइली सेना ने माना कि उसने मुवासी इलाके में हमला किया है। सेना ने कहा कि उसका निशाना हमास का एक लड़ाका था। हालांकि उसने तुरंत और जानकारी नहीं दी। अस्पताल के परिसर में परिजन सफेद कफन में लिपटे शवों के पास रोते दिखाई दिए। इसी दिन, फलस्तीनियों ने गाजा सिटी में एक जोरदार धमाके की आवाज सुनने की बात कही। इस्राइली सेना ने पश्चिमी गाजा सिटी में विस्थापित लोगों के एक शिविर पर हमला किया, जिसमें कम से कम 12 लोग घायल हो गए। शिफा अस्पताल ने यह जानकारी दी। फलस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी की एंबुलेंस सेवा ने बताया कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अधिकांश घायलों में महिलाएं शामिल हैं।

#World #International #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 04:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



West Asia LIVE: अमेरिका ने ईरान के केश्म द्वीप में किए हमले; गाजा में इस्राइली गोलीबारी में दो की मौत #World #International #VaranasiLiveNews