West Asia Crisis LIVE: ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास धमाका, ईरान के खिलाफ सऊदी को मिला जेलेंस्की का साथ

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर भारत की विमान सेवाओं पर भी दिखने लगा है। शनिवार को दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों पर करीब 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट पर 35 प्रस्थान और 36 आगमन उड़ानें रद्द हुईं, जबकि दिल्ली एयरपोर्ट पर 22 प्रस्थान और 17 आगमन उड़ानें रद्द की गईं। दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर ने बताया कि पश्चिम की ओर जाने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी या समय में बदलाव हो सकता है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित उड़ानें जारी रहेंगी। वहीं, इंडिगो ने बताया कि वह मध्य पूर्व और यूरोप के कुछ गंतव्यों के लिए उड़ानें जारी रखेगी। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़े तनाव के कारण कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिससे उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है।

#World #International #Westasiacrisis #Middleeastconflict #Iranisraeltensions #Usiranconflict #Globalpolitics #Geopolitics #Warupdates #Internationalnews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 01:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Asia Crisis LIVE: ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास धमाका, ईरान के खिलाफ सऊदी को मिला जेलेंस्की का साथ #World #International #Westasiacrisis #Middleeastconflict #Iranisraeltensions #Usiranconflict #Globalpolitics #Geopolitics #Warupdates #Internationalnews #VaranasiLiveNews