Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी में मानसून ने लिया यू-टर्न!
दिल्ली एनसीआर में आज सुबह हुई बारिश ने कई दिनों से जारी उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी। तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। वहीं उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। अगले तीन से चार दिनों तक व्यापक बारिश के आसार नहीं हैं, जिससे गर्मी, उमस और किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 जुलाई के बाद पुरवा हवाएं सक्रिय होने पर मानसून दोबारा जोर पकड़ सकता है।
#IndiaNews #National #DelhiRain #DelhiNcrRain #DelhiWeatherToday #DelhiRainNews #DelhiNcrWeatherUpdate #DelhiMonsoon #RainInDelhi #DelhiImdAlert #UpWeather #UpMonsoon #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 06:19 IST
Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी में मानसून ने लिया यू-टर्न! #IndiaNews #National #DelhiRain #DelhiNcrRain #DelhiWeatherToday #DelhiRainNews #DelhiNcrWeatherUpdate #DelhiMonsoon #RainInDelhi #DelhiImdAlert #UpWeather #UpMonsoon #VaranasiLiveNews
