अकवान के असर से बदला मौसम: बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन, सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे पारा; धूप के लिए तरसे लोग
काशी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। चक्रवाती तूफान अकवान के असर से शनिवार को आसमान में बादलों का डेरा रहा और पूरे दिन धूप नहीं निकली। सुबह से शाम तक रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया। मौसम के इस बदले मिजाज से लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव के बाद पूर्वांचल के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वाराणसी सहित आसपास के जिलों में इसका असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही तूफान के प्रभाव से तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई थी। शनिवार सुबह से ही वातावरण में नमी बढ़ी रही। आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली। शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही।
#CityStates #Varanasi #CyclonicStorm #AkvanStorm #VaranasiWeather #WeatherUpdate #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 21, 2026, 23:36 IST
अकवान के असर से बदला मौसम: बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन, सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे पारा; धूप के लिए तरसे लोग #CityStates #Varanasi #CyclonicStorm #AkvanStorm #VaranasiWeather #WeatherUpdate #VaranasiLiveNews
