वेस्ट यूपी का मौसम: दोपहर को धूप, सुबह-शाम हो रहा ठंड का अहसास, इस जिले में सबसे ज्यादा प्रदूषण

मौसम में लगातार बदलाव के चलते अब रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से लोगों को हल्की सर्दी महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप खिलने से राहत मिल रही है। रविवार को मौसम साफ रहने के साथ ही धूप निकलने से लोगों को सुहावने मौसम का अहसास हो रहा है। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट के चलते ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। मौसम में बदलाव के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 85, बागपत का 90 और मुजफ्फरनगर का 105 दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर की हवा तीनों जिलों में सबसे अधिक प्रदूषित रही। फिलहाल बारिश और तेज हवाओं का असर कम होने के बाद मौसम शुष्क रहने से प्रदूषण के स्तर में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने से सुबह और शाम ठंड का अहसास बढ़ेगा। मौसम के इस बदलाव के बीच लोगों को दिन में गर्मी और रात में ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

#CityStates #Meerut #Muzaffarnagar #Baghpat #MeerutकामौसमToday #MeerutKaMausamAajKa #MeerutKaMausamKaisaHai #MeerutKaMausamAajKaisaRahega #MeerutKaMausamKaisaHaiAajKa #MeerutKaMausamDikhaiye #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 10:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वेस्ट यूपी का मौसम: दोपहर को धूप, सुबह-शाम हो रहा ठंड का अहसास, इस जिले में सबसे ज्यादा प्रदूषण #CityStates #Meerut #Muzaffarnagar #Baghpat #MeerutकामौसमToday #MeerutKaMausamAajKa #MeerutKaMausamKaisaHai #MeerutKaMausamAajKaisaRahega #MeerutKaMausamKaisaHaiAajKa #MeerutKaMausamDikhaiye #VaranasiLiveNews