CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम फिर बदलेगा करवट, बढ़ेगी उमस, लेकिन बारिश और अंधड़ के भी आसार

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मिली गर्मी से राहत ज्यादा लंबे समय तक कायम रहने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तापमान एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि इसके साथ ही कई इलाकों में दोपहर बाद तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति भी बन सकती है। पिछले सप्ताह की तुलना में तापमान में आई गिरावट से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान बढ़ा और धूप का असर भी महसूस किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश के ऊपर विभिन्न मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जबकि दो अलग-अलग द्रोणिकाएं भी प्रभावी हैं। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश और अंधड़ की संभावना व्यक्त की है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन नमी बढ़ने से गर्मी का एहसास अधिक हो सकता है। वहीं बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बीच-बीच में राहत भी देती रहेंगी।

#CityStates #Chhattisgarh #Raipur #ChhattisgarhWeather #RaipurWeatherUpdate #PossibilityOfRain #StormAlert #RiseInTemperature #ChhattisgarhRain #WeatherDepartment #RaipurWeatherNews #MonsoonUpdate #WeatherForecast. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 10:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम फिर बदलेगा करवट, बढ़ेगी उमस, लेकिन बारिश और अंधड़ के भी आसार #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #ChhattisgarhWeather #RaipurWeatherUpdate #PossibilityOfRain #StormAlert #RiseInTemperature #ChhattisgarhRain #WeatherDepartment #RaipurWeatherNews #MonsoonUpdate #WeatherForecast. #VaranasiLiveNews