मौसम की मार: 48 घंटे से कटाई बाधित, काले पड़ने लगे गेहूं के दाने; 12 घंटे के भीतर दो बार हुई 1.6 मिमी बारिश
UP Weather: आजमगढ़ जिले में मात्र 12 घंटे के भीतर दो बार हुई 1.6 मिमी बारिश का असर अब फसल के दानों पर भी दिखने लगा है। लगातार 48 घंटे से गेहूं की कटाई और मड़ाई बाधित चल रही है। गेहूं के डंठल नम होने से कंबाइन खेतों में नहीं चल रही है। बृहस्पतिवार को मौसम तो खुला रहा पर रह-रहकर धूप-छांव का दौर चलता रहा। जिले में सवा दो लाख हेक्टेयर खेतों में गेहूं की बोवाई की गई थी। इसमें अभी तक करीब 45 फीसदी फसल की कटाई हो चुकी है, तो 55 फीसदी फसल खेतों में फंसी पड़ी है। मंगलवार की देर रात और बुधवार की सुबह हल्की बारिश होने से खेतों में खड़ी व काटकर छोड़ी गई फसलें नम हो गईं। इसी के चलते फसल की कटाई बंद हो गई। उधर, खेतों में काटकर बोझ बंधी फसल पर भी किसानों को मेहनत करनी पड़ रही है। किसानों को उसे पलटना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से मौसम खुलने की संभावना जताई थी, मौसम खुला भी रहा पर हल्की धूप के बीच चल रही ठंडी हवाएं गर्माहट न ला सकीं। रह-रहकर बादल आ जा रहे थे। गेहूं के डंठल नम होने से दानों की चमक पर असर पड़ रहा है। दाने मटमैले होने लगे हैं। राज्य मौसम प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब मौसम साफ हो जाएगा। धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी।
#CityStates #Varanasi #Azamgarh #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 09, 2026, 18:32 IST
मौसम की मार: 48 घंटे से कटाई बाधित, काले पड़ने लगे गेहूं के दाने; 12 घंटे के भीतर दो बार हुई 1.6 मिमी बारिश #CityStates #Varanasi #Azamgarh #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
