आंधी-बारिश से बदला मौसम: छत्तीसगढ़ में गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत; जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में मंगलवार शाम तेज अंधड़ और जोरदार बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम के बदलाव का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिला है। खासकर उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिसके चलते अब अधिकांश जगहों पर पारा 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय हैं, जिसके चलते वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। यही कारण है कि कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, तेज हवाएं और बिजली गिरने जैसी स्थिति बन रही है।

#CityStates #Raipur #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़मौसमअपडेट #CgWeatherNews #RaipurRainUpdate #TemperatureDropCg #ThunderstormAlertCg #RainForecastChhattisgarh #HeatwaveReliefIndia #WeatherNewsHindi #ImdForecastCg #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 05:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आंधी-बारिश से बदला मौसम: छत्तीसगढ़ में गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत; जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम #CityStates #Raipur #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़मौसमअपडेट #CgWeatherNews #RaipurRainUpdate #TemperatureDropCg #ThunderstormAlertCg #RainForecastChhattisgarh #HeatwaveReliefIndia #WeatherNewsHindi #ImdForecastCg #VaranasiLiveNews