Wayanad Landslide: मां का एक ही सवाल...कब आएगा मेरा राहुल, वायनाड में लापता हुए इंजीनियर का सुराग नहीं

वायनाड के निथर क्षेत्र में भूस्खलन के बाद रिवालसर निवासी इंजीनियर राहुल शर्मा लापता चल रहा है। घटना के तीसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। राहत एवं बचाव दल तलाशी अभियान चला रहे हैं। परिवार की निगाहें हर आने वाली सूचना पर टिकी हैं। राहुल शर्मा वायनाड में बतौर इंजीनियर सेवाएं दे रहे थे। मां बार-बार एक ही सवाल पूछ रही हैं कि मेरा राहुल कब आएगा। बेटे की याद में उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। परिवार के लोग उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एक मां की बेचैनी कम नहीं हो रही। घटनास्थल पर राहुल के पिता और मामा भी पहुंच चुके हैं। उनकी पत्नी पहले से वहीं मौजूद हैं और बचाव अभियान की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। राहुल के मामा रामवीर ने बताया कि मलबे से चार से पांच लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, लेकिन राहुल समेत कुछ अन्य लापता लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है। राहुल का छोटा भाई भी दुबई से घर लौट रहा है।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Mandi #WayanadLandslide #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 17:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Wayanad Landslide: मां का एक ही सवाल...कब आएगा मेरा राहुल, वायनाड में लापता हुए इंजीनियर का सुराग नहीं #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Mandi #WayanadLandslide #VaranasiLiveNews