Una News: पानी की टंकी की सीढ़ियां टूटीं, बड़ा हादसा टला

पानी की टंकी की सीढ़ियां टूटीं, बड़ा हादसा टलाबड़ूही के टकारला की नई आबादी गांव में हुई घटना 20 साल पुरानी 25 हजार लीटर क्षमता की टंकी बनी खतरासंवाद न्यूज एजेंसी बडूही (ऊना)। जलशक्ति विभाग अंब के तहत ग्राम टकारला की नई आबादी में स्थित 25 हजार लीटर क्षमता वाली पेयजल टंकी की लोहे की सीढ़ियां अचानक टूट कर नीचे गिर गईं। घटना के समय टंकी के ऊपर या आसपास कोई कर्मचारी अथवा स्थानीय व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।जानकारी के अनुसार करीब 20 वर्ष पूर्व निर्मित इस पेयजल टंकी से टकारला नई आबादी के दर्जनों परिवारों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। टंकी के रखरखाव और सफाई के लिए विभागीय कर्मचारी इन्हीं सीढ़ियों का उपयोग करते थे। अचानक सीढ़ियों के टूट कर नीचे गिर जाने से न केवल कर्मचारियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा गया है, बल्कि टंकी की नियमित सफाई और रखरखाव कार्य भी प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई है।स्थानीय ग्रामीणों निर्मल सिंह, राकेश शर्मा और अशोक कुमार ने बताया कि यह पानी की टंकी लंबे समय से जर्जर हालत में है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते इसका मरम्मत का कार्य किया जाता तो सीढ़ियों के टूटने जैसी घटना से बचा जा सकता था। लोगों ने जलशक्ति विभाग से मांग की है कि केवल सीढ़ियों की मरम्मत तक ही सीमित न रहकर पूरे टैंक की तकनीकी जांच करवाई जाए। साथ ही जर्जर हिस्सों को बदलकर टंकी को सुरक्षित बनाया जाए। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया तो यह लापरवाही भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। जलशक्ति विभाग अंब के एसडीओ नीरज धीमान ने बताया कि संबंधित पानी की टंकी काफी पुरानी हो चुकी है। सीढ़ियां टूटने की सूचना मिलने के बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि टंकी का निरीक्षण करवाकर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य जल्द करवाया जाएगा।

#WaterTankStairsCollapse;MajorAccidentAverted. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 16:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: पानी की टंकी की सीढ़ियां टूटीं, बड़ा हादसा टला #WaterTankStairsCollapse;MajorAccidentAverted. #VaranasiLiveNews